Basti News : ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, सुबह फज्र की नमाज के लिए ईदगाह में इकट्‌ठे हुए

UPT | ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला

Sep 17, 2024 00:21

 जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समुदाय ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ईदगाह पक्का बाजार से जुलूस ए मोहम्मदी...

Basti News : जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समुदाय ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ईदगाह पक्का बाजार से जुलूस ए मोहम्मदी की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान शहर में बनाए गए स्वागत गेट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और लोगों ने उत्साह दिखाया।



‘तकबीर अल्लाह हो अकबर’
ईद मिलादुन्नबी के दिन, हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मुस्लिम संप्रदाय के लोग सुबह फज्र की नमाज के बाद ईदगाह पक्का बाजार में जमा हुए। मिलाद के आयोजन के बाद नात पढ़ी गई। भुअर और कटरा के जुलूस ईदगाह पहुंच गए। यहां से भव्य जुलूस गांधीगनर की तरफ बढ़ा। जुलूस में शामिल लोग ‘तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘नारे रिसाला’ के नारे लगाते रहे, जो पूरे शहर में गूंजते रहे।

खानपान की व्यवस्था भी की गई
हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर शहर के कई स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां जुलूस को रोक कर नात पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था भी की गई थी। जुलूस गांधीनगर, रोडवेज तिराहा होते हुए दोपहर बाद पांडेय बाजार पुरानी बस्ती पहुंचा, जहां हाफिज ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया।

Also Read