पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: बस्ती में तीन साल से फरार 25-25 हजार के इनामी दंपती को पुलिस ने दबोचा

UPT |

Jun 20, 2024 13:42

दोनों पर गौर थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को काफी दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के रूप में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली।

Short Highlights
  • 2021 में गौर थाने में गबन का मुकदमा दर्ज होने पर भूमिगत हो गए थे पति-पत्नी
  • गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के बभनान तिराहा से एसओजी व गौर पुलिस ने दोनों को पकड़ा
Basti News: बस्ती पुलिस ने 3 साल से फरार दो इनामी आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर गौर थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को काफी दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के रूप में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली।
बभनान तिराहा से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दोनों की पुलिस काफी दिन से तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को दोनों के गोरखपुर लखनऊ हाईवे के बभनान तिराहा मोड़ पर होने की जानकारी मिली। जिसके बाद सक्रिय हुई एसओजी और गौर पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हो रखा है।
गौर में छितहा गांव के हैं दोनों आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुभावन यादव पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम छितहा थाना गौर उम्र करीब 42 वर्ष व सुमन देवी पत्नी सुभावन यादव साकिन ग्राम छितहा थाना गौर उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Also Read