Chitrakoot News : जिला जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 01, 2024 00:36

चित्रकूट जिला कारागार में बंद कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है...

Chitrakoot News : चित्रकूट जिला कारागार में बंद कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।बता दें कि मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचाडीह निवासी लवलेश रजक पुत्र ननकू 2019 से चित्रकूट जिला जेल में बंद है। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी जेल में अचानक तबीयत खराब हो गई।

जेल अधीक्षक ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर उसे जेल में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि लवलेश के शरीर पर जलन उल्टी और घबराहट की शिकायत थी। लवलेश सजायाफ्ता का कैदी 2019 से जेल में बंद है।इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है जिसको देखते हुए उन्होंने कहा कि कैदियों की सुविधा के लिए जिला जेल में पंखा कूलर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

Also Read