Chitrakoot News : फांसी लगाकर महिला ने दी जान, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप

UPT | चित्रकूट

Jul 10, 2024 20:41

चित्रकूट से हत्या से जुड़ा मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के इटखरी गांव के विकास यादव ने बताया कि वह रायपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। दस दिन पहले ही...

Chitrakoot News: चित्रकूट से हत्या से जुड़ा मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के इटखरी गांव के विकास यादव ने बताया कि वह रायपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। दस दिन पहले ही बीमार होने पर गांव लौटा और जानकीकुंड में इलाज कराया। मंगलवार की शाम को पत्नी आरती यादव (25) व इकलौते एक साल के पुत्र के साथ खाना खाया। किसी तरह का विवाद नहीं था।

इसके बाद वह छत पर सोने चला गया। पत्नी बच्चे के साथ कमरे में सोई थी। बुधवार की सुबह जागकर नीचे आने पर देखा तो पत्नी फंदे पर झूल रही थी। परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया।

21 जुलाई 2022 को हुई थी शादी उधर हरदौली गौरीखां पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि 21 जुलाई 2022 को बहन की शादी विकास के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसी ने मारकर बहन को फंदे पर लटकाया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Also Read