चित्रकूट में सड़क हादसा : अलग-अलग सड़क हादसों में बालक सहित तीन लोगों की मौत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 09, 2024 23:31

चित्रकूट जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।

नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत
पहली दुर्घटना शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा स्थित विद्यालय के समीप मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुई। बताया गया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के भानपुर के अरहा पुरवा निवासी 28 वर्षीय ललित कुमार पुत्र मैकू अपने चाचा के बेटे सुनील कुमार के साथ बाइक से शिवरामपुर होते हुए कर्वी आ रहे थे। इसी दौरान संत थामस स्कूल के समीप अचानक नीलगाय सड़क से निकली तो उनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील को उपचार दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ईट भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्रियां हैं। पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाईयों में मृतक दूसरे नंबर का था।

पिकअप ने खेल रहे बच्चें को रोंदा
दूसरा हादसा भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप बीती शाम शादी समारोह के दौरान हुआ। बताया गया कि मध्यप्रदेश के नयागांव थाना अंतर्गत चौबेपुर निवासी तुला प्रसाद अपने परिवार के साथ निमंत्रण पर मानपुर गांव आया था। जहां उसका 6 वर्षीय बेटा मयंक वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज गति से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मयंक की मौके पर मौत हो गई। यह देख लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
तीसरी दुर्घटना बीती रात कसहाई रोड़ में हुई। बताया गया कि मुख्यालय के मुलायम नगर बनकट निवासी  40 वर्षीय संदीप कुमार यादव पुत्र गुलाबचन्द्र बाइक से घर जा रहा था। अचानक हादसा होने पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरो ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के रमयापुर गांव निवासी गुलाब पुत्र मझली, पहाड़ी के नीरज मिश्र पुत्र शिवपूजन व पुष्पराज पांडेय सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।

Also Read