Bahraich News : जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, 37 करोड़ रुपयों से चौड़ी होगी सड़क

Uttar Pradesh Times | बहराइच

Jan 02, 2024 15:28

शहर की प्रमुख सड़कें चौड़ी की जाएंगी। करीब चार किलोमीटर तक सड़क चौड़ी करने पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

Bahraich News : शहर की प्रमुख सड़कें चौड़ी की जाएंगी। करीब चार किलोमीटर तक सड़क चौड़ी करने पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।

शहर में आए दिन लगा रहता है जाम
शहर में आए दिन जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को निजात देने के लिए प्रशासन ने प्रमुख सड़क को करीब चार किलोमीटर तक चौड़ी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पानी टंकी चौराहे से अस्पताल, डिगिहा होते हुए निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गोंडा मार्ग तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने योजना तैयार की है। इसके मुताबिक शहर की प्रमुख सड़क चार किलोमीटर तक चौड़ी करने में करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रस्ताव को प्रशासन ने प्रदेश शासन को भेजा है। इसके साथ ही कई अन्य सड़कों के चौड़ीकरण की योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। शासन से बजट मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
 

Also Read