बाढ़ के पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत : बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था शख्स, बीच में ही हुआ गायब

UPT | symbolic image

Sep 17, 2024 13:23

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्योन्दा माझा गांव में 25 वर्षीय विनोद कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। विनोद कुमार कल शाम 7 बजे अपनी निजी नाव पर बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने निकले थे...

Gonda News : गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्योन्दा माझा गांव में 25 वर्षीय विनोद कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। विनोद कुमार कल शाम 7 बजे अपनी निजी नाव पर बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने निकले थे। लेकिन रास्ते में घाघरा नदी के तेज बहाव के कारण उनकी नाव बाढ़ के पानी में डूब गई। काफी तलाश के बाद नाव और बकरी तो सुरक्षित मिल गई, लेकिन विनोद कुमार का कोई पता नहीं चल पाया। गांववासियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
नवाबगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक विनोद कुमार के शव को गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही, इस पूरे मामले की रिपोर्ट राजस्व विभाग के अधिकारियों को तरबगंज तहसील भेजी गई है।



पुलिस का बयान
तरबगंज के एसडीएम विशाल कुमार ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि विनोद कुमार की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की और उसे संबंधित अधिकारियों को भेजा है। विनोद कुमार कल अपनी निजी नाव से बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वे गायब हो गए थे।

Also Read