Gorakhpur News : महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म, कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से लगाई गुहार

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 13, 2024 01:36

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं...

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। अब महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।

हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म करने का आरोप
पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 3 अगस्त की रात को वह अपने दो साल के बेटे के साथ घर में सोई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। इस पर महिला ने उसका विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसे चाकू से आंतकित किया। आरोप है कि चाकू की नोक पर धमकाते हुए युवक ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह अपने आप को बंधनमुक्त किया और आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। जिसके बाद उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी देकर वहां से भगा दिया। जिसके बाद वह घटना के अगले दिन शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। 

पहले भी युवक ने की थी अभद्रता
पीड़िता के अनुसार, उसके पति घर से बाहर रहते हैं। महिला अपने दो साल के बेटे के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि इसने पहले भी युवक के खिलाफ अभद्रता करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, मगर तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। महिला ने अब एसएसपी से  न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Also Read