Deoria News : सदर सांसद बोले-देश की सामूहिक शक्ति की चर्चा होती है मन की बात में

UPT | मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपा सांसद और कार्यकर्ता।

Feb 25, 2024 18:57

भटवलिया बूथ पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है, देश की उपलब्धि की बात करते है।

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडियो, टेलीविजन, यूट्यूब और नमो ऐप के माध्यम से सभी बूथों पर सुना। 

इसी के क्रम में भटवलिया बूथ पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है, देश की उपलब्धि की बात करते है। ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है, लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अब अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री मोदी मन की बात नहीं करेंगे। अब जब मन की बात का अंक प्रसारित होगा तो वो मन की बात का 111वां अंक होगा। अगली बार मन की बात की शुरुआत 111 के शुभ अंक से होगा। इससे अच्छा भला क्या होगा। मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों को देश के बारे विभिन्न जानकारी मिलती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने नगर मंडल के बूथ संख्या 231 पर मन की बात को सुनने के बाद कहा कि मन की बात के 110वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं की उपलब्धियों, ड्रोन टेक्नोलॉजी और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक खेती करने वाली नमो ड्रोन दीदी सुनीता देवी और कल्याणी पाटिल से बात की। प्रधानमंत्री ने मेरा पहला वोट-देश के लिए अभियान के लिए चुनाव आयोग की सराहना की और फर्स्ट टाइम वोटर्स से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक-से-अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
 इस दौरान सीपी सिंह, अखिलेश मणि, अम्बिकेश पांडेय, रमेश वर्मा, ऋषिराज मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रूपम पांडेय, रवि पांडेय, संजय तिवारी, राजेंद्र विक्रम सिंह, रामकृपाल सिंह, मनीष मल्ल, राजेश कुशवाहा, शुभम मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। 

Also Read