Gorakhpur News : गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में विवाद, पिता-पुत्र को मारी गोली

UPT | घायलों को सीएचसी बड़हलगंज लाया गया।

Jun 24, 2024 12:07

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने असलहे से दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली मार दी।

Gorakhpur News : बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने असलहे से दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी बड़हलगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलीकांड में पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह है मामला 
गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पट्टीदार हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को मुन्नालाल अपने बेटे आदित्य यादव के साथ घर के पास प्लास्टिक लगा रहे थे। इसी बीच विपक्षी कमलेश ने अपनी छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। रोकने पर वह छत से नीचे उतर आया और असलहे से मुन्नालाल और आदित्य पर फायरिंग कर दी। जिसमें मुन्नालाल के कंधे में और आदित्य के सीने में दाहिनी तरफ गोली लग गई। गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read