Gorakhpur News : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल

UPT | दुर्घटनाग्रस्त कार

Jun 25, 2024 16:34

गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से हुए घायल हुए हैं। आशुतोष तिवारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विंध्याचल दर्शन ...

Gorakhpur News : गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। आशुतोष तिवारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विंध्याचल दर्शन करने गए थे और वहां से वापस गोरखपुर लौटते समय 24-25 जून की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे, तभी गाड़ी आनियंत्रित होकर दूसरे गाड़ी से टकरा गई। जिसमें आशुतोष तिवारी की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी रंजना तिवारी और बेटी अदिति को घायल अवस्था में गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बीएचयू भेज दिया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीएचयू पहुंचे
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली। तत्काल गाजीपुर जिला के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी सक्रिय हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कई पदाधिकारी बीएचयू पहुंच गए। इलाज को लेकर पूरा इंतजाम किया गया। आशुतोष त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कहां होगा, यह तय नहीं हुआ है। परिवार के सभी सदस्य वाराणसी रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

Also Read