शौचालय में दरिंदगी : 9 साल की बच्ची का मुंह दबाकर छेड़छाड़, आरोपी को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

UPT | आरोपियों की पिटाई की गई।

Sep 04, 2024 01:58

झांसी में 9 साल की मासूम के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने सनसनी फैला दी है। आरोपी ने सार्वजनिक शौचालय में बच्ची के साथ गलत काम किया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग आरोपी को पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jhansi News : झांसी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। यहां 42 साल के एक व्यक्ति ने 9 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई। आरोपी ने बच्ची को सार्वजनिक शौचालय में घात लगाकर पकड़ा और उसके साथ जबरदस्ती की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग आरोपी की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 3 में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल से लौटकर वह घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय में गई थी। वहां पहले से ही आरोपी कल्लू अहिरवार मौजूद था। उसने बच्ची को पकड़कर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची किसी तरह उसकी चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।

लोगों ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मां और बच्ची शौचालय पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आरोपी को 28 सेकेंड में 18 चप्पल और थप्पड़ मार रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

बच्ची की हालत
पीड़िता की हालत अभी भी खराब है। वह सदमे में है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा दिया है। 

Also Read