झांसी के मनचले रहें सावधान : लड़की को छेड़ना पड़ेगा भारी, सैंडल देगा करंट का झटका

सोशल मीडिया | मनचले

Feb 14, 2024 17:27

अब छेड़छाड़ करने पर मनचलों को महिला और छात्राओं का सैंडल करंट का झटका देगा। महिला सुरक्षा को लेकर मंडल के एक बाल वैज्ञानिक ने ऐसी वुमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार की है,जो छेड़छाड़ की घटना होने पर मनचलों को सबक सिखाएगी...

Short Highlights
  • मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्र ने तैयार किया डिवाइस
  • महिला और छात्राओं का सैंडल करंट का झटका देगा
  • एक बाल वैज्ञानिक ने वुमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार की

 

 

Jhansi News: प्यार के सप्ताह का आज (14 फरवरी) आखिरी दिन है। लोग इसे वैलेंटाइन डे के रूप में मना रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के साथ ही पुलिस-प्रशासन, बजरंग दल और हिंदू महासभा की भी अपनी तैयारी है। इसी बीच झांसी के मनचलों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्र ने एक डिवाइस तैयार किया है।

अब छेड़छाड़ करने पर मनचलों को महिला और छात्राओं का सैंडल करंट का झटका देगा। महिला सुरक्षा को लेकर मंडल के एक बाल वैज्ञानिक ने ऐसी वुमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार की है, जो छेड़छाड़ की घटना होने पर मनचलों को सबक सिखाएगी। उरई के बाल घर इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष कुमार के इस प्रयोग की अधिकारियों और शिक्षकों ने सराहना की है।

वूमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार
छात्र पीयूष कुमार मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में वूमेन सेफ्टी डिवाइस का मॉडल लेकर पहुंचे थे। छात्र ने बताया कि महिलाओं और बेटियों से छेड़छाड़ के मामले आए दिन सामने आते हैं। अधिकांश महिलाएं इसका विरोध नहीं कर पातीं। इसलिए यह डिवाइस बनाया गया जो मनचलों को सबक सिखाएगी। आपको बता दे कि इसे विज्ञान शिक्षक की मदद से तैयार किया गया।

बटन दबाते ही लगेगा झटका
पीयूष ने बताया कि डिवाइस को सैंडल में फिट किया गया है। छेड़छाड़ या कोई गलत हरकत होने पर महिलाओं को सैंडल में लगा बटन दबाना होगा और मनचलों को करंट का झटका लगेगा। सैंडल में ब्लूटूथ लगाने के साथ ही करंट को डीसी से एसी में बदलने वाला उपकरण भी लगाया है।

Also Read