Jhansi News : झांसी में बारिश का येलो अलर्ट, सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की संभावना

UPT | बारिश का येलो अलर्ट जारी

Jul 09, 2024 01:14

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को झांसी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में घने बादल छाए रहने और अच्छी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

Jhansi News : मौसम विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। दिन भर लोगों का उमस से हाल बेहाल रहा। जबकि, शाम को मौसम खुशगवार बना रहा।

रविवार का मौसम
रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। शाम को एकाएक घने काले बादल छा गए, जिससे अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, मौसम का रुख बूंदाबांदी तक ही सिमट कर रहा गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वैज्ञानिक की राय
मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे इस अवधि में अपने खेतों में जल निकासी का विशेष ध्यान रखें।

Also Read