झांसी से अनोखी खबर : पत्नी नहीं आई घर तो युवक ने उठाया हैरतअंगेज़ कदम, खबर जान चौंक जाएंगे आप

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Feb 22, 2024 19:10

मऊरानीपुर निवासी युवक दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी मायके में है। जब वह उसे लेने गया तो वो नहीं आई और उल्टा ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने के बाद...

Jhansi News : झांसी से एक अनोखी खबर सामने आई है। झांसी कलक्ट्रेट परिसर में एक युवक पास में लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर युवक ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस को तुरंत बिजली बंद करवानी पड़ी। अन्यथा, कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। इस मामले पर युवक का कहना था कि जब तक उसकी पत्नी मायके से नहीं आती वह नहीं उतरेगा। पुलिस ने काफी समझा बुझाकर युवक को नीचे उतारा।

मेरे साथ ससुराल वालों ने किया मारपीट : युवक
मऊरानीपुर निवासी युवक दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी मायके में है। जब वह उसे लेने गया तो वो नहीं आई और उल्टा ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने के बाद युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया तो पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Also Read