Auraiya News : पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बड़ा भाई समझाने पहुंचा तो छोटे भाई ने ईंट मारकर उतारा मौत के घाट

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 21, 2024 19:01

औरैया में मंझले भाई ने बड़े भाई की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। जबकि बड़ा भाई पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने गया था। इस दौरान उसने सिर पर ईंट मार दी। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर लिया है। 

Auraiya News : यूपी के औरैया से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। गुरूवार रात पति-पति के बीच झगड़ा हो रहा था। बड़ा भाई दंपति को समझाने के लिए पहुंचा, तो छोटे भाई ने ईंट मारकर घायल कर दिया। तीसरे नंबर का भाई बड़े भाई को सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। उपचार के बाद परिजन अस्पताल ना ले जाकर घर ले गए। शुक्रवार सुबह घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर लिया है।

बिधूना निवासी तीन भाई ध्यान सिंह (36), वी​रेंद्र सिहं और जनक सिंह पैतृक मकान में अलग-अलग रहते हैं। मंझला भाई वीरेंद्र बड़े भाई ध्यान सिंह की पत्नी को 7 साल पहले ले गया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। गुरूवार देररात वीरेंद्र और उसकी पत्नी ऊमा से झगड़ा हो रहा था। ध्यान सिंह बीच बचाव करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वीरेंद्र ने बड़े भाई ध्यान सिंह के सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। ध्यान सिंह बेहोश कर आंगन में गिर पड़ा।

सुबह युवक की मौत हो गई
जब इसकी जानकारी छोटे भाई जनक सिंह को हुई, तो उठाकर बिधूना सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। इसके बाद परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय घर ले गए। शुक्रवार सुबह अचानक ध्यान सिंह की तबीयत बिगड़ी, और मौत हो गई। ध्यान सिंह की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देदी।

हत्यारोपी भाई अरेस्ट
घटना की सूचना पर बिधूना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। 

Also Read