Suspicious Death: कन्या भोज में निकले बच्चे का खेत में मिला शव, गला घोटकर हत्या

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 12, 2024 10:26

इटावा में कन्या भोज के लिए निकले बच्चे का शव संदिग्ध हालात में खेत पर शव पड़ा मिला है। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Short Highlights
  • चार बहनों में एकलौता था मासूम बच्चा।
  • बच्चे के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं पाए।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह।
Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह पांच वर्षीय बच्चा कन्या भोज के लिए निकला था। बच्चे का शव देरशाम घर से 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जसवंत नगर थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा धौलपुर गांव निवासी मंशाराम उर्फ रमाकांत प्रजापति किसानी करते हैं। उनका बेटा अयांश राम नवमी के अवसर पर बच्चों के साथ कन्या, लंगूर भोज के लिए निकला था। अयांश दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम लगभग सात बजे महेश कुमार के बाजरे के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला।

धागे से गला कसने की आशंका 
बच्चे के गले में पड़ा धागा उसकी गर्दन में कसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी धागे से गला घोंटकर जान ली गई है। कान के आसपास भी चोट के निशान पाए गए हैं। उसके कान के आसपास भी खरोच के निशान पाए गए हैं। बच्चे के पिता महाराष्ट्र में किसी फैक्टरी में काम करते हैं, बच्चा चार बहनों में अकेला था।

पुलिस घटना की जांच में जुटी 
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। वहीं, परिजन भी ठीक ढंग से कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 

Also Read