Tragic Accident: कन्नौज में जर्जर मकान तोड़ते समय लेंटर ढहने से बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 22, 2024 09:12

कन्नौज में जर्जर मकान की ईंट निकालते समय लेंटर ढ़ह गया। जिसमें पिता—पुत्र दब गए। इस दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं, पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को जर्जर मकान का लेंटर भरभरा कर गिरने से पिता—पुत्र दब गए। पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज जे गए। जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के महाचंदापुर गांव निवासी शीशपाल (52) परिवार के साथ पनकी कांशीराम कॉलोनी में किराय पर रहते हैं। शीशपाल के परिवार में पत्नी सुमन, बेटे सनी, मनी, कांशीराम और बेटी अंजली है। एक सप्ताह पहले पूरा परिवार गांव आया था। परिवार जर्जर मकान के पास झोपड़ी डालकर रह रहा था।

बेटे की मौत
शीशपाल बेटे मनी के साथ जर्जर मकान से ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान मकान का लेंटर गिर ढ़ह गया। जिसके मलबे में शीशपाल और मनी दब गए। सरिया काटकर लगभग एक घंटे की मसक्कत के बाद पिता—पुत्र को बाहर निकाला गया। दोनों मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां मनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शीशपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

गांव में बनाना चाहते थे मकान
मनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल शीशपाल गांव में रहने के लिए मकान का निमार्ण कराना चाहते थे। उन्हें यह जर्जर मकान परिवारिक बटवारे में मिला था। गांव में उनके पास सिर छिपाने के लिए छत नहीं थी। इस लिए परिवार एक सप्ताह से झोपड़ी डालकर रह रहा था।
 

Also Read