SP Victory: सपा मुखिया अखिलेश यादव को डीएम ने दिया जीत का सर्टिफिकेट, बोले केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Jun 05, 2024 14:40

यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव का डंका बज रहा है। यूपी में 37 सीटें जीतकर बीजेपी को बैकफुट पर धकेल दिया है। कन्नौज पहुंचकर उन्होंने जीत का सर्टिफिकेट लिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Kannauj News: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यूपी में सपा ने 37 लोकसभा सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। बुधवार को जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। कलेक्ट्रेट में डीएम ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया, और बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक, जीते हुए प्रत्याशी उनके साथ में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र में ​इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 1,70,922 वोटों से पटकनी दी है। अखिलेश यादव को 6,42,292 वोट मिले हैं। बीजेपी के सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले हैं। सुब्रत पाठक ने लोकसभा चुनाव 2019 में डिंपल यादव को हराकर जीत दर्ज की थी। कन्नौज की जनता में सुब्रत पाठक के खिलाफ नाराजगी भी थी। जिसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है।

कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया है। यूपी में अखिलेश का पीडीए फार्मूला को बीजेपी समझ नहीं पाई। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के फार्मूले का जादू ऐसा चला कि बीजेपी बैकफुट चली गई। सैफई परिवार के भी पांचों  सदस्यों ने शानदार जीत दर्ज की है।
 

Also Read