Kannauj News : वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते समय महिला की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम

UPT | काल्पनिक तस्वीर

May 24, 2024 10:17

कन्नौज में कपड़ा धुलते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। रीता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुरूवार को महिला वॉशिंग मशीन से कपड़े धुल रही थी। इसी दौरान प्लग लागते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में रहने वाले विवेक यादव की मंडी समिति में आढ़त है। गुरूवार को उनकी पत्नी रीता (40) कपड़े धुल रही थी। वॉशिंग मशीन का प्लग टूटा था। प्लग बोर्ड में लगाने के दौरान तार रीता की हथेली में तार छू गया। जिसकी वजह से रीता करंट की चपेट में आ गई।

बेटी के पहुंचने पर हुई जानकारी
रीता की 14 वर्षीय बेटी कुछ देर बाद जब दूसरी मंजिल पर पहुंची, तो उसने मां को करंट से चिपका हुआ देखा। उसने शोर मचाकर पिता को बुलाया। विवेक ने फौरन स्वीच आफ कर प्लग को बोर्ड से हटाया। इसके बाद हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
रीता की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 

Also Read