दर्दनाक हादसा: कानपुर-इटावा हाइवे पर कार का पहिया बदलते वक्त डंपर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 18, 2024 16:03

कानपुर देहात में वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे परिवार की कार हाइवे पर पंचर हो गई। युवक कार का टायर बदल रहा था, इसी दौरान एक डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार देररात तेज बारिश के बीच कानपुर-इटावा हाइवे पर एक युवक कार का पहिया बदल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

कानपुर ग़ल्ला मंडी निवासी कामता कुशवाहा पत्नी ज्योति, पीता राम रतन, शिवगंज निवासी ससुर मन्ना कुशवाहा, उनकी नातिन रुद्राक्षी (07) के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए गए थे। मंगलवार रात लौटते समय खोजपुर और सिकंदरा के बीच कार का पहिया पंचर होने से कामता स्टेपनी बदलने लगे।

इसी बीच वहां से निकल रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर कामता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सिकंदरा सीएचसी भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिकंदरा इंस्पेक्टर ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Also Read