Kanpur News : शस्त्र लाइसेंस के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ऑनलाइन होंगे आवेदन...

UPT | शस्त्र लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन।

Aug 22, 2024 11:14

कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर आप भी शस्त्र रखने का शौक रखते हैं तो यह आपके लिए खबर बेहद खास है। क्योंकि काफी समय से लोगों का शस्त्र लाइसेंस बनवाने का इंतजार...

Kanpur News : कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर आप भी शस्त्र रखने का शौक रखते हैं तो यह आपके लिए खबर बेहद खास है। क्योंकि काफी समय से लोगों का शस्त्र लाइसेंस बनवाने का इंतजार खत्म होने वाला है। कानपुर जिलाधिकारी की पहल से अब शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, ट्रांसफर और सभी तरह के आवेदन शुरू होने वाले हैं। ये सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे।

पांच साल से नहीं बना एक भी लाइसेंस
जिले में 39 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। वर्ष 2018 में असलहा लाइसेंस फर्जीबाड़ा होने के बाद शुरू हुई एसआईटी जांच अभी तक फंसी हुई है। एसआईटी ने जांच करने के बाद अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। बीते 5 साल से कोई भी नया शस्त्र लाइसेंस नहीं बना है। शस्त्र अनुभाग के पास नवीनीकरण छोड़कर कोई काम नहीं है। यह काम भी एडीएम सिटी, तहसील संबंधी एसडीएम और एसीएम करते हैं। अन्य जिले से कानपुर आने वाले करीब 300 लाइसेंस ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। करीब 400 से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस धारकों की मौत हो चुकी है। उनके परिजन शस्त्र लाइसेंस का विरासत कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। रोजाना शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण कराने और ट्रांसफर न करने की शिकायतों को सुनकर जिलाधिकारी परेशान हो गए हैं।

जब आगबबूला हो गए डीएम
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण और ट्रांसफर न करने की शिकायतें पहुंचने के बाद डीएम नाराज हुए। उन्होंने असलहा बाबू को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि आज के बाद कोई भी ऑफलाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा। सभी आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। एसआईटी जांच के चक्कर में असलहा विभाग के सभी काम ठप पड़े हैं। एसआईटी जांच शुरू होने से अब तक 1080 असलहा लाइसेंस लोगों ने सरेंडर कर दिए हैं। परेशान होकर लोग खुद ही असलहा लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं।

Also Read