सिपाही भर्ती परीक्षा : यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के मंसूबों को किया नाकाम, दूसरे दिन की पहली पाली में पकड़े गए 82 लोग

UPT | सिपाही भर्ती परीक्षा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा।

Feb 18, 2024 15:45

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन की पहली पाली में बड़ी संख्या में सॉल्वर गैंग और जालसाज पकड़े गए। Upstf और जिला पुलिस ने प्रयागराज, कानपुर समेत कई जिलों से  82 लोगों को गिरफ्तार किया।

Short Highlights
  • Upstf और जिला पुलिस ने पेपर लीक और सेंधमारी की साजिश को नाकाम किया
  • कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते परीक्षा में सॉल्वर गैंग के मंसूबों पर फिरा पानी
Lucknow News : योगी सरकार ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया था। सरकार के कारगर प्लान के कारण ही रविवार को 82 लोग पकड़े गए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते परीक्षा में सॉल्वर गैंग के मंसूबों पर पानी फिर गया। Up Stf और जिला पुलिस ने पेपर लीक और सेंधमारी की साजिश को नाकाम कर दिया। यूपी पुलिस ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली में 82 जालसाज पकड़े।

अब तक 204 गिरफ्तार
शनिवार को परीक्षा के पहले दिन दोनों शिफ्ट में 96 जालसाज और सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए थे। रविवार को दूसरे दिन की पहली पाली में ही 82 लोग पकड़े गए। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा में जालसाजी और सॉल्वर गैंग से जुड़े 204 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Also Read