यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

UPT | यूपी में प्रशासनिक फेरबदल।

Sep 14, 2024 00:39

निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारियों में बदलाव शामिल है।

इनको मिली नई तैनाती
निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद भंगारी को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीपी सिंह को लखनऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। रविंद्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद चौहान डीएम शामली बनाए गए हैं जबकि भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। 

Also Read