Lucknow News : हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी हटाए गए, महिला मरीजों से बदसलूकी का आरोप

UPT | हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी हटाए गए

Jun 01, 2024 13:36

हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार को हटाया गया है। डॉ. कुमार पर इलाज कराने आई महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जांच में कई महिलाओं ने डॉक्टर के खिलाफ बयान दिए थे।

Lucknow News : हुसैनाबाद प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (PHC) प्रभारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के नोडल ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. जितेंद्र को हटाकर वहां दूसरे डॉक्टर की तैनाती की कार्रवाई  शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।

डॉक्टर पर गलत व्यवहार का आरोप
हुसैनाबाद PHC प्रभारी डॉ .जितेंद्र कुमार पर महिला मरीजों से इलाज के बहाने गलत हरकत करने का आरोप लगा था। महिला से गलत व्यवहार का वीडियो भी वायरल हुआ था। डॉ.जितेंद्र कुमार पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट का भी आरोप था। 

महिला मरीजों के बयान पर हुई कार्रवाई
बता दें कि पहले तो इस मामले को स्वास्थ्य विभाग ने दबाने की कोशिश की। बाद में डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने जांच की। कई महिला मरीजों ने जांच टीम के समक्ष डॉक्टर के खिलाफ बयान दिया था।

Also Read