लोकसभा चुनाव 2024 : एग्जिट पोल को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी, प्रदेश के इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

UPT | लोकसभा चुनाव

Jun 02, 2024 21:30

पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शोर खत्म हो गया है। 01 जून को अंतिम चरण का मतदान हो गया। अब 04 जून को चुनाव के नतीजे आने हैं। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें...

यूपी की 80 सीटों का Exit Poll, जानिए कहां कांटे की टक्कर
देश में आम चुनावों के सातों चरण पूरे हो चुके हैं। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में तमाम सियासी बयानबाजियों और दांवपेचों के बीच जनता ने अपना फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर लिया है। अब बारी है जनादेश की। 4 जून में मतगणना होगी और देश को नई सरकार मिलेगी। इस बार 4 जून को मतगणना होगी और उसके आधार पर देश को नई सरकार मिलेगी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यूपी में भाजपा फिर मजबूती से उभरी, जानें किसको कितनी मिल रहीं सीटें

सातवें चरण के मतदान खत्म होने के बाद शनिवार की शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा का दबदबा दिखाई दिया। कई एग्जिट पोल ने तो भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव से भी अधिक सीटें दी हैं। उत्तर प्रदेश में एनडीए को 2019 के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के 11 एग्जिट पोल्स में से अधिकांश पोल्स में एनडीए को प्रदेश की 80 सीटों में से 65 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेत हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 14 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। वहीं अगर न्यूज नेशन के एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

अखिलेश यादव का धड़ाधड़ ट्वीट, एग्जिट पोल और मीडिया पर साध रहे निशाना
शनिवार (1 जून ) को आखिरी चरण का मतदान समाप्त हुआ। लेकिन, उस आखिरी चरण के मतदान के शुरू होने के बाद ही से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ट्वीट कर सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं। वो चुनाव खत्म होने के बाद से मीडिया संस्थानों द्वारा जारी एग्जिट पोल को झूठा करार दे रहे हैं तो वहीं मीडिया को भी अपने ट्वीट में भाजपाई मीडिया कह कर रहे हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश के इन बड़े नेताओं ने एग्जिट पोल पर रखी अपनी बात
दो महीने से चली आ रही लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अंततः शनिवार 01 जून को खत्म हो गई। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद अलग-अलग मीडिया समूह चुनाव के नतीजे को लेकर अपना-अपना आंकलन जारी कर रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा और एनडीए को बढ़त दिखाया जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से वापस आ रही है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

योगी आदित्यनाथ को मिलेगा जन्मदिन का तोहफा, चार जून को आएगा चुनाव परिणाम
पांच जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। चार जून को लोकसभा चुनाव समेत उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होगा। सीएम योगी के जन्मदिन के पहले ही यूपी की जनता विधानसभा उपचुनाव की चारों सीटें जिताकर उन्हें तोहफा देने का मन बना चुकी है। जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से तीन पर भाजपा और एक पर सपा ने विधानसभा चुनाव-2022 में जीत हासिल की थी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

बरेली में कैबिनेट मंत्री ने पीएम मोदी की हैट्रिक के लिए किया गौ पूजन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए गौ पूजन किया। इसके साथ ही 45 घंटे का व्रत रखने की बात कही है। नगर पालिका आंवला में कुछ समय पहले ही सरकार ने कान्हा गौशाला का निर्माण कराया है। इसकी देखरेख का काम नगर पालिका परिषद आंवला को दिया गया है। इसमें सैकड़ो गायों का पालन होता है। शनिवार को कान्हा गौशाला में सुंदरकांड का पाठ किया गया। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

पूरे प्रदेश में बाराबंकी में सबसे ज्यादा मतदान
लोकसभा चुनाव के सातों चरण पूरा होने के बाद बाराबंकी जिला पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत के मामले में फर्स्ट डिवीजन आया है। जिसका पूरा श्रेय जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ अ.सुदन और उनकी पूरी टीम को जाता है।जिन्हाेंने यह कीर्तिमान स्थापित करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत को लेकर बाराबंकी जिले का अब तक का इतिहास बहुत अच्छा नहीं था। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

सपा प्रमुख के बयान पर सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया
सपा मुखिया अखिलेश यादव के एग्जिट पोल वाले बयान पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के  एग्जिट पोल पर हंगामा मचा हुआ है। एग्जिट पोल पर सभी नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पार्टियों का आपस में वार-पलटवार जारी है। अखिलेश यादव सुबह से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर रहे हैं। जिसको लेकर कन्नौज लोकसभा सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी सुब्रत पाठक ने पलटवार किया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान , 4 जून को साफ होगा सत्ता का समीकरण
लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 4 जून को मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि सत्ता में कौन बैठेगा। किसका परचम लहराएगा। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की गई है। अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 4 जून की शाम को राजकुमार भी ध्यान के लिए जाएंगे, गुफा की खोज जारी है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read