यूपी से चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए अलर्ट : उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, टूटीं चट्टानें, कई लोग दबे

UPT | उत्तरकाशी में लैंडस्लाइट

May 31, 2024 17:50

उत्तर प्रदेश के लोग अगर गर्मी से परेशान होकर उत्तरकाशी जाने को सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। उत्तरकाशी में इस समय लैंडस्लाइट की घटना हो रही है। गंगोत्री हाइवे पर डबरानी के पास चट्टान टूटने...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लोग अगर गर्मी से परेशान होकर उत्तरकाशी जाने को सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। उत्तरकाशी में इस समय लैंडस्लाइट की घटना हो रही है। गंगोत्री हाइवे पर डबरानी के पास चट्टान टूटने से कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। 

उत्तराखंड पुलिस ने दी जानकारी
उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने और उसके नीचे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर आग लगने से पत्थर गिर रहे हैं। चट्टान टूटने से कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करने में जुटी हुई हैं। अभी तक एक की मौत और आठ के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहाड़ी से अब भी पत्थर गिरने की खबर आ रही है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा कारणों से वाहनों को रोक दिया गया है। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा। 

बचाव अभियान जारी है
सड़क पर गिरे मलबे को जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा है। डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि राहत और बचाव दल को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, 108 एंबुलेंस सेवा, राजस्व टीम और आपदा क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि लोगों को बचाने के प्रयास किए जा सकें।

Also Read