बदलता उत्तर प्रदेश : यूपी में टूरिज्म सर्वे शुरू, विकास योजनाओं के लिए आंकड़े जुटाए जाएंगे  

UPT | UP Tourism

Jun 03, 2024 16:03

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सभी 75 जिलों के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर आने वाले घरेलू व विदेशी पर्यटकों की गणना का कार्य एक जून से शुरू किया गया है।

Lucknow News : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यटक स्थलों पर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की गणना शुरू कर दी है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य जिलों की पर्यटन विकास योजनाओं के लिए आंकड़े जुटाना है। यह सर्वेक्षण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 1 जून से 30 जून तक जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों, होटलों, रेस्टोरेंटों आदि पर पर्यटकों की संख्या गिनी जाएगी। दूसरे चरण में 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक होटल, गेस्टहाउस आदि से पर्यटकों के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।

जिलों में 6 जून से शुरू होगा सर्वे
इस सर्वेक्षण से पर्यटन क्षेत्र का यूपी के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान पता चलेगा। आंकड़ों के आधार पर विभिन्न जिलों के लिए पर्यटन विकास की योजनाएं बनाई जा सकेंगी। यह पहल पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में मददगार होगी। सर्वेक्षण में प्रदेश के सभी 75 जिलों के 286 प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। 400 से अधिक सर्वेयरों को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। चुनाव के कारण जिलों में सर्वे 6 जून से शुरू होगा।

मोबाइल एप्लिकेशन से होगा सर्वे
अयोध्या मंडल के पर्यटन उप निदेशक आरपी यादव ने बताया कि धार्मिक स्थलों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पर्यटकों की गिनती की जाएगी। रेल, सड़क और हवाई मार्गों से आने वाले पर्यटकों की भी गणना होगी। इस काम के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है। यह पहल यूपी के पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभिन्न स्तरों पर डेटा संग्रहण से बेहतर नीति निर्माण में मदद मिलेगी।

दो चरणों में होगा सर्वेक्षण 
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सभी 75 जिलों के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर आने वाले घरेलू व विदेशी पर्यटकों की गणना का कार्य एक जून से शुरू किया गया है। पर्यटकों की संख्या के आधार पर जिलों की विकास योजनाओं का खाका तैयार होगा। सर्वेक्षण दो चरणों में होगा। पहला चरण एक जून से 30 जून तक का चलेगा। र्वेक्षण के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाई अड्डा व होटल्स, रेस्टोरेंट, होम स्टे, पेइंग गेस्ट, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाऊस व ढावे इत्यादि विश्राम स्थलों पर आने वाले घरेलू एवं विदेशी पर्यटक की गणना की जाएगी।

75 जिलों के कुल 286 पर्यटन व धार्मिक स्थलों की सूची तैयार
इनका सकल घरेलू उत्पाद में कितना योगदान है, इस सर्वेक्षण के माध्यम से यह पता किया जाएगा। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी हर जिले के पर्यटन विभाग को दी गई है। पर्यटन विभाग यह गणना सर्वेयर्स के माध्यम से कराएंगे। अयोध्या मंडल के उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि धार्मिक स्थलों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पर्यटकों की संख्या गिनी जाएगी। इसके अलावा रेलवे, सड़क मार्ग व हवाई मार्ग से आने वाले घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या की गणना होगी। देश के सभी जिलों के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों की सूची तैयारी की गई है। सभी के लिए सर्वेयर्स भी नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रदेश के 75 जिलों के कुल 286 पर्यटन व धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की गई है। बताया कि जिन जिलों में एक जून को चुनाव था, वहां सर्वे का काम छह जून से शुरू होगा। 

अयोध्या मंडल के इन स्थलों पर होगा सर्वे
  • अयोध्या : राम जन्मभूमि मंदिर, भरतकुंड, हनुमानगढ़ी, राजा दशरथ समाधि, गुप्तार घाट मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, जैन मंदिर।
  • बाराबंकी : महादेवा मंदिर, देवा शरीफ, पौराणिक नागदेवता मंदिर मजीठा, कोटवाधाम मंदिर, सतरिख
  • सुलतानपुर : विजेथुआ महादेवन मंदिर, सीताकुंड, परिजात वृक्ष।
  • अमेठी : नंदमहर व कालिकन धाम
  • अंबेडकरनगर : किछौछा दरगाह, श्रवण क्षेत्र व शिवबाबा मंदिर।

मंडलवार सर्वेयरों की संख्या
  • प्रयागराज 26 
  • वाराणसी-19
  • गोरखपुर -20
  • मिर्जापुर-11 
  • आजमगढ़-11 
  • वस्ती-9
  • अयोध्या-20
  • देवीपाटन-11
  • लखनऊ-21 
  • कानपुर-23
  • झांसी-6 
  • चित्रकूट-14
  • बरेली-10 
  • मुरादाबाद-13
  • अलीगढ़-9 
  • मेरठ-14
  • मुजफ्फरनगर-16 
  • आगरा-43

Also Read