अखिलेश ने प्रशासन पर लगाया आरोप : कहा- 'सपा का कार्यकर्ता बूथ तक न पहुंचे, लखनऊ से 3 डीएम और एसपी कन्नौज भेजे'

UPT | अखिलेश ने प्रशासन पर लगाया आरोप

May 12, 2024 19:37

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ के मोहनलालगंज में कहा कि 3 डीएम और 3 एसपी लखनऊ से कन्नौज भेजे गए हैं...

Lucknow News : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ के मोहनलालगंज में कहा कि 3 डीएम और 3 एसपी लखनऊ से कन्नौज भेजे गए हैं। उनको मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश दिया गया है कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बूथ तक न पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि तमाम मतदाताओं से अपील करूंगा कि अगर पुलिस प्रशासन रोके तब भी आप वोट डालने जाना, वोट डालने जरूर जाएं और अगर रोकें तो धरने पर बैठ जाएं।

हताश बीजेपी वोट डालने से रोक रही
लखनऊ के मोहनलालगंज में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग वोट डालने कि लिए हमेशा प्रेरित करता है। लेकिन यहां उलटा देखने को मिल रहा है। तीन चरणों में मतदान के दौरान बीजेपी हताश हुई है। जनता ने उनके खिलाफ वोट डाले हैं। वह प्रशासन और पुलिस को आगो कर रही है और वोटिंग रोकी जा रही है। संभल, बदायूं,और रामपुर में वोटिंग रोकी गई। इसलिए मतदाताओं से अपील है कि वोट डालने जाए और अगर वोट डालने से रोका जाए तो वहीं धरने में बैठ जाएं।
'जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदा था, अब उसमें खुद गिर गए'
लोकसभा चुनाव के चरणों के साथ भाजपा के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण तक उनका गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। इस सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी हटाने का कोई रास्ता नहीं था। इन्होंने किसान को संकट में डाल दिया। निवेश के लिए बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया लेकिन रोजगार नहीं मिला। इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई उससे भी जान को खतरा है। यह सरकार जान के पीछे तो पड़ी ही है। संविधान के पीछे भी पड़ी है। बहुजन समाज के जो लोग संविधान को बचाना चाहते हैं वह एक होकर भाजपा के खिलाफ वोट कर रहे हैं। जेपी 400 पार नहीं जाएगी। इनकी भाषा भाषणों में बदल गई है। यह संविधान को बदलना चाहते हैं। इन्होंने जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदा था, अब उसमें खुद गिर गए हैं।

अखिलेश का यूपी की 79 सीटों पर जीत का दावा
अखिलेश यादव ने कहा कि नैनो यूरिया बनाने वाला साइंटिस्ट भाग गया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर पैसा वसूला गया। अगर इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में पूछो तो इन्हें इलेक्ट्रॉल याद आ जाता है। इनको चक्कर आने लगता है। जब से बीजेपी आई है 500mg पेरासिटामोल से उतरने वाला बुखार 600mg की गोली से उतर रहा है। अखिलेश यादव ने यूपी की 79 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा बीजेपी का वोट हर लोकसभा में 2 लाख 25 हजार वोट घटा है। सिर्फ एक सीट पर लड़ाई है।

Also Read