UP MLC Election 2024 : विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का भी नाम

UPT | भाजपा

Mar 09, 2024 18:04

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जिनको उम्मीदवार बनाया है उनमें विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया...

Short Highlights
  • बीजेपी ने सात उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
  • बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भी टिकट दिया है।
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले ऊपरी सदन विधान परिषद के लिए दस सदस्यों का चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान हुआ है। इसमें खास बात यह है कि बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भी टिकट दिया है। इस प्रत्याशियों में चार चेहरे नए हैं। तीन उम्मीदवार विधान परिषद् के मौजूदा सदस्य हैं। केंद्रीय चुनाव समिति के इस फैसले के बारे में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी है।

इन सभी को बनाया गया उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जिनको उम्मीदवार बनाया है, उनमें विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह और अशोक कटारिया शामिल हैं। यह तीनों फिलहाल विधान परिषद् के सदस्य हैं। इसके अलावा मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल हो रहा खत्म
जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें भाजपा के विजय बहादुर पाठक, डॉ.महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, निर्मला पासवान, बुक्कल नवाब, मोहसिन रजा, विद्या सागर, सोनकर, डा.सरोजनी अग्रवाल, अशोक धवन और यशवंत के नाम शामिल हैं। मतलब, इस बार भाजपा ने निर्मला पासवान, बुक्कल नवाब, मोहसिन रजा, विद्या सागर, सोनकर, डा.सरोजनी अग्रवाल, अशोक धवन और यशवंत को टिकट नहीं दिए हैं। इनमें मोहसिन रज़ा और यशवंत पूर्व मंत्री हैं। बुक्कल नवाब समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए थे। सरोजिनी अग्रवाल मेरठ के रहने वाली हैं। वह भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।

Also Read