मछली पालन पट्टा आवंटन के लिए बनाएं ऑनलाइन पोर्टल : सीएम योगी बोले- यूपी में बड़ी आबादी व्यवसाय पर निर्भर

UPT | यूपी में बड़ी आबादी मछली पालन पर निर्भर।

Sep 09, 2024 22:29

सीएम योगी तालाबों और जलाशयों में मछली पालन के लिए आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिए है। उन्होंने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर देने की बात की। सीएम ने कहा कि मछली पालन के नियमों को सरल बनाने की जरुरत है।

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालाबों और जलाशयों में मछली पालन के लिए आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिए है। उन्होंने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर देने की बात की। सीएम ने कहा कि मछली पालन के नियमों को सरल बनाने की जरुरत है। उन्होंने पट्टा आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और इसके लिए एक पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए।

बड़ी आबादी मत्स्य पालन पर निर्भर   
सोमवार को मत्स्य मंत्री संजय निषाद की उपस्थिति में मछुआरा सहकारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मत्स्य पालन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी की आजीविका परंपरागत रूप से मछली पालन पर निर्भर रही है, इसलिए जलाशयों का आवंटन करते समय स्थानीय समुदाय को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि पट्टा आवंटन से प्राप्त होने वाली धनराशि ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि का एक प्रमुख स्रोत बन सकती है, जिससे ग्रामीण विकास को भी बल मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया को अभियान के रूप में चलाया जाना चाहिए, ताकि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें और मछली पालन का क्षेत्र राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

सेमिनार-कार्यशालाओं का हो आयोजन 
मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि मत्स्य विभाग, सहकारी समितियां और मत्स्य बीज विकास निगम मिलकर सेमिनार, कार्यशालाओं और गोष्ठियों के माध्यम से इस क्षेत्र में किए जा रहे सरकारी प्रयासों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। बैठक के दौरान मत्स्य पालन योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाएगी, ताकि राज्य के लोग इस क्षेत्र से अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।

Also Read