Raebareli News : निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगा गलत ऑपरेशन करने का आरोप, प्रसूता की गई जान

UPT | निजी अस्पताल गंगोत्री हॉस्पिटल

Sep 16, 2024 18:05

मानक विहीन नर्सिंग होम को संचालित कर रहे नौसिखिये डॉक्टर रोजाना किसी रोगी की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला...

Raebareli News : मानक विहीन नर्सिंग होम को संचालित कर रहे नौसिखिये डॉक्टर रोजाना किसी रोगी की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला आज फिर देखने को मिला। जहां पर सलोन क्षेत्र के अंतर्गत मटियरवा चौराहा परशदेपुर पर स्थित ओम गंगोत्री हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 



ऑपरेशन करने से जज्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे
पीड़ित अनिल कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बीरपुर मजरे बरावां पोस्ट परशदेपुर ने बताया कि वह गर्भवती पत्नी संजू देवी की डिलवरी सुरक्षित तरीके से हो जाये, इसके लिये परेशान था। उसने गांव की आशा बहु को बुला करके दिखवाया तो उन्होंने बोला गंगोत्री हॉस्पिटल ले चल के दिखा दो। जिसके बाद वह पत्नी को गंगोत्री हॉस्पिटल (परशदेपुर) ले गया। वहाँ डॉक्टर ने देखने के बाद जाँच करके बताया डिलीवरी नार्मल हो जायेगी। कुछ समय बीतने के बाद डॉक्टर दबाव बनाते हुए बोले कि ऑपरेशन करने से जज्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे। जिसके लिए 25 हजार रुपये जमा करना पड़ेगा। पीड़ित के पास 15 हजार रुपये ही थे जिसको उसने जमा कर दिया।

संजू देवी की हालत गंभीर होती चली गयी
पीड़ित ने डॉक्टर से बोला कि शेष पैसे सुबह जमा कर देगा। इसके बाद ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आपरेशन के बाद संजू देवी की हालत गंभीर होती चली गयी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे पत्नी को लखनऊ ले जाने के लिए बोला। उन्होंने अपने माध्यम से उसे लखनऊ भिजवाया। लखनऊ में डॉक्टर ने बताया कि आपरेशन करते समय प्रसूता के पेशाब की नली को ब्लाक कर दिया गया था। पेशाब की नली ब्लॉक हो जाने के कारण शरीर में इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैल गया है, जिससे महिला की जान बचाना बेहद मुश्किल है। लखनऊ में कुछ दिन इलाज के बाद पीड़ित महिला की पत्नी संजू देवी की मृत्यु हो गई।

मेरा आप कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते
महिला की मृत्यु होने के बाद पति गंगोत्री हॉस्पिटल के डॉक्टर साहब से फोन से सम्पर्क किया और कहा मेरी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हो सकती थी तो आपने ऑपरेशन करके मुझसे पैसा भी ले लिया। डॉक्टर इस बात पर भड़क गया और  बोला कि मैंने अपरेशन कर दिया है। मेरी जिम्मेदारी खत्म हो गई है। मैंने आपको दुसरे हस्पिटल में भेज दिया था। वहां के डॉक्टर ने तुम्हारे मरीज के साथ क्या इलाज किया हमें क्या पता। हमें परेशान मत करो। मेरा आप कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। तुम्हें जहां शिकायत करना है कर दो जाकर।  

पीडित पति अनिल कुमार ने लिखित शिकायत सम्बंधित थाना को दे दी है। थाना प्रभारी डीह राजीव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Also Read