Lucknow News : दिन में छाया अंधेरा, बारिश से सुहाना हुआ मौसम

UPT | बारिश से सुहाना हुआ मौसम।

Sep 09, 2024 13:09

लखनऊ में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज़ बदल गया। दोपहर में ही शहर को काले बादलों ने ढक लिया जिससे आसमान में काला अंधेरा छह गया।

Lucknow News : राजधानी में सोमवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज़ बदल गया। दिन में ही काले बादलों ने शहर को ढक लिया। जिससे आसमान में काला अंधेरा छह गया। साथ ही तेज हवाओं ने मौसम और भी सुहाना कर दिया। शहर वासियों को बदलें मौसम के चलते उमस भरी गर्मी से निजात मिली।

उमस से मिली निजात
सोमवार सुबह चिलचिलाती धूप ने उमस बढ़ा दी थी। हालांकि अचानक दोपहर 12 बजे पूर्वी ओर से काले बादल आने लगे। थोड़ी देर में ही लखनऊ के अधिकतर इलाकों में यह काले बादल छा गए। काले बादलों के चलते शहर में दिन ही में अंधेरा छह गया। घरों से अपने काम को निकले लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चलने लगे। बदले मौसम से लखनऊ में बीते कुछ दिन से पड़ रही उमस से भी लोगों को निजात मिली। साथ ही पारा भी लुड़क कर 30 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं और आंधी की संभावना के साथ शहर में जोरदार बारिश के भी आसार है।

सुबह धूप निकली फिर बारिश
बदलें मौसम के मिजाज का मजा लेने लखनऊ के लोग अपने एयर कंडीशन कमरों से बाहर निकलकर ताजी हवा का आनंद ले रहे हैं। हालांकि सुबह निकली धूप में ही कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के साथ निकली धूप ने मौसम में और ज्यादा ह्यूमिडिटी बढ़ा दी थी। जिसके बाद अचानक बदलें मौसम ने शहरवासियों को पहाड़ी इलाके का अहसास करा दिया।

Also Read