BIG BREAKING : लखनऊ के पॉश अपार्टमेंट में ईडी ने मारे छापे, माफिया अतीक अहमद की बेनामी प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Feb 13, 2024 21:32

मोहम्मद मुस्लिम के यहां ईडी की टीम छानबीन कर रही है। मोहम्मद मुस्लिम का कई बार नाम सामने आया है, लेकिन अधिकारियों में उसकी पकड़...

Lucknow News : लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वली बदर अपार्टमेंट में सतर्कता निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा है। अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है, और सूचनाएं मिलने की प्रतीक्षा है। फिलहाल पता लगा है कि अतीक की बेनामी सम्पत्ति में निवेश करने का आरोपी मोहम्मद मुस्लिम यहां रहता है। मोहम्मद मुस्लिम के यहां ईडी की टीम छानबीन कर रही है। मोहम्मद मुस्लिम का कई बार नाम सामने आया है, लेकिन अधिकारियों में उसकी पकड़ के चलते वह बचता रहा है।

Also Read