Lucknow Crime : बंथरा में बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो हिरासत में

UPT | किसान बलवंत।

Aug 29, 2024 21:32

बंथरा के भटगांव में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। खेत में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला।

Short Highlights
  • खेत में खून से लथपथ मिला किसान का शव
  • पुलिस को नहीं मिली किसान की कुल्हाड़ी
Lucknow News : बंथरा के भटगांव में मंगलवार देर रात बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। खेत में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। चार दिन पहले युवकों का बुजुर्ग किसान से विवाद हुआ था। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ
भटगांव में किसान बलवंत (85) मंगलवार शाम को खेत पर गए थे। देर रात तक घर न लौटने परं बेटे रामचंद्र, नारायण और बाकेलाल समेत अन्य परिवारीजन खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में वहां पर बलवंत का शव पड़ा मिला। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 

किसान की कुल्हाड़ी गायब
बलवंत के बेटे रामचंद्र ने बताया कि पिता शाम करीब चार बजे घर न से कुल्हाड़ी लेकर निकले थे। देर रात वापस नहीं लौटे तो तलाश की जाने लगी। खेत में उनका खून से लथपथ शव मिला। कुल्हाड़ी गायब है। मौके पर किसी अन्य व्यक्ति की चप्पल पड़ी मिली है। आशंका है कि उसी कुल्हाड़ी से पिता पर वार कर उन्हें मार डाला गया। आरोप है कि हिरासत में लिए गए युवकों से विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

Also Read