Lucknow News : लखनऊ में श्रीराम कथा का भव्य दरबार सजेगा, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज आएंगे

UP Times | देवकीनंदन ठाकुर महाराज

Jan 15, 2024 14:42

रविवार शाम लखनऊ में श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्य यजमान की भूमिका उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निभाई।

Lucknow News : रविवार शाम लखनऊ में श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में निर्धारित हुआ कि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लखनऊ में श्रीराम कथा का दरबार सजेगा। साथ ही 24 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक नाका स्थित डीएवी कॉलेज में देवकीनंदन ठाकुर कथा सुनाएंगे।

बैठक में निर्धारित हुआ
बता दें कि राजधानी के बटलर रोड पर स्थित नैमीशारण्य गेस्ट हाउस की आहूत बैठक में श्रीराम कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि लखनऊ में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बैठक में उपस्थित देवकीनंदन ठाकुर का उन्होंने आभार व्यक्त किया। कहा कि अयोध्या में श्रीराम कथा के आयोजन के बाद लखनऊ में भी भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य जनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस बात से अवगत कराए।

Also Read