हरदोई न्यूज : भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

UPT | शोभायात्र निकालते हुए

May 11, 2024 01:29

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा...

Hardoi News ( Adarsh Tripathi ) : उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रीश चंद्र बारात घर पर संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी का पूजन कर किया।

शोभायात्रा के बाद भंडारे का किया आयोजन
शोभा यात्रा नगर के श्रीश चंद्र बारात घर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो नुमाइश चौराहा, बावन चुंगी, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी, रेलवेगंज से होते हुए जिन्दपीर चौराहे से निकलकर जेल रोड होते हुए वापस श्रीश चंद्र बारात घर पर सम्पन्न हुई। इसके बाद बारात घर के सामने संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के आलावा संगठन के जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, जिला संयोजक रंजीत शुक्ला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला, अंकुर मिश्रा, ऋषिकांत मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, अमित अग्निहोत्री, कुलदीप मिश्रा, नीरज मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, पुनीत मिश्रा, प्रांजल, कमलेश अवस्थी, शोभित, आकाश तिवारी, अभिषेक तिवारी, मुनि मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, आदर्श दीपक मिश्रा, अम्बुज शुक्ला, योगेश मिश्रा, संजय बाजपेई, मनोज शुक्ला, शिवम शुक्ला, हर्षित पाण्डेय, शिवपूजन पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अजय शुक्ला, अभय त्रिपाठी, शैशव त्रिपाठी, आचार्य हिमांशु मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Also Read