Hardoi News : चाइनीज मांझे की चपेट में आने बाइक सवार हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 23, 2024 00:14

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले एक व्यक्ति लखनऊ में बाइक चलाते समय एक सप्ताह प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए थे। गंभीर हालत में उन्हे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले एक व्यक्ति लखनऊ में बाइक चलाते समय एक सप्ताह प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए थे। गंभीर हालत में उन्हे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से हुई मौत 
जानकारी के अनुसार, हरदोई के बघौली के ग्राम कटका निवासी  48 वर्षीय सुधाकर सिंह लखनऊ में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे। उनके भाई दिवाकर सिंह उर्फ बबलू सिंह के अनुसार एक सप्ताह पूर्व वह लखनऊ में ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वह प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बुरी तरह से चुटहिल हो गए। जिनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हरदोई में बिक रहा है प्रतिबंध चाइनीज माझा 
देश में प्रतिबंध चाइनीज मांझा नायलॉन के धागे में मैटेलिक पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है, जो काफी मजबूत होता है। प्रतिबंध लगाने बाद इसे रखने और इस्तेमाल करने पर अधिकतम 5 साल की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया हैं। पतंग उड़ाने के लिए सिर्फ सूती धागे के इस्तेमाल करने की इजाजत है। इसके बावजूद भी प्रशासन का ढीला रवैया के चलते चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। लोग बैखोफ होकर मांझे को बेच रहे हैं। पतंग के शीकीन लोग बिना डर के इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आए दिन इसकी वजह से इंसानों से लेकर पशु पक्षियों की जान जा रही है। चाइनीज मांझे के शिकार ज्यादातर दोपहिया वाहन सवार होते है।

Also Read