UP News : रामदास आठवले बोले-25 साल तक पूरा नहीं होगा राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना

UPT | मीडिया से बाचतीत करते रामदास आठवले।

Jul 06, 2024 18:36

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पीएम बनने का सपना अगले 25 साल पूरा नहीं होगा।

Short Highlights
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आरपीआई के 180 सीटें जीतने का दावा
  • रामदास आठवले ने हाथरस घटना पर जताया शोक
Lucknow News : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि राहुल गांधी अभी भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना अगले कई सालों तक पूरा नहीं होगा। आठवले ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में आरपीआई के 180 सीटें जीतने का दावा किया है। इसके साथ ही हाथरस घटना पर शोक जताया है।

विपक्ष ने संविधान बदलने के नाम पर लोगों को किया गुमराह
रामदास आठवले ने शनिवार को राजधानी में मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। खासतौर पर उनके निशाने पर राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना इतनी जल्दी पूरा होने वाला नहीं है। अभी हमारी सरकार 20 से 25 साल सत्ता में रहेगी, क्योंकि जनता हमारे साथ है। उन्होंने कहा​ कि विपक्ष ने संविधान बदलने के नाम पर लोगों को गुमराह किया। इसलिए लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस-सपा को ज्यादा सीटें मिली हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आरपीआई का 180 सीटें जीतने का लक्ष्य
रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसमें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का 180 सीटें जीतने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। लगभग नौ करोड़ लोगों के खातों में किसान योजना के तहत 20 हजार करोड़ दिए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा ​कि जब को 2014 में 280 के आस-पास सीटें मिली थीं तब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। 2019 में भी भाजपा की सरकार थी और एक बार फिर बीजेपी सरकार में है। हालांकि सीटें कम आई हैं लेकिन कांग्रेस को भी झटका लगा है।

हाथरस घटना के अरोपियों पर की जा रही कार्रवाई
केन्द्रीय मंत्री ने हाथरस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना में 121 लोगों की मौत हुई है, जो बेहद दुखद है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी गई। केंद्र सरकार की तरफ से भी दो लाख रूपए का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आगे से धयान रखना  चाहिए, किस तरह का कार्यक्रम है। कितनी भीड़ जुटने वाली है। इन सब चीजों का पूरी जानकारी करके अनुमति देनी चाहिए। 

Also Read