Hardoi News : किसान ने Biofloc Fish Farming के जरिए मछली पालन का बनाया अनोखा रिकॉर्ड, पढ़िये पूरी कहानी

UPT | bioflock fish farming

Apr 07, 2024 19:08

जिले में मछली पालक किसान मछली पालन की उन्नत तकनीक के जरिए ज्यादा कमाई कर रहे हैं। यह प्रतिभावान उन्नतशील किसान Biofloc Fish Farming के जरिए मछली पालन...

Short Highlights
  • कम जगह में टैंक के जरिए ज्यादा पैदावार की अनोखी तकनीक
  • मत्स्य विभाग भी कर रहा महिला किसान राजकुमारी की तारीफ
     
Hardoi News (Adarsh Tripathi) : जिले में मछली पालक किसान मछली पालन की उन्नत तकनीक के जरिए ज्यादा कमाई कर रहे हैं। यह प्रतिभावान उन्नतशील किसान Biofloc Fish Farming के जरिए मछली पालन का अनोखा रिकॉर्ड बनाया बना रहे हैं। Farmer की Fish Farming की Technique देखकर दीवाने हुए जिले के अन्य किसान भी अब इसी तकनीक का इस्तेमाल कर ज्यादा कमाई के नुक्से को अपना रहे हैं। बिलग्राम के किसके द्वारा शुरू की गई कम जगह में ज्यादा पैदावार की अनोखी तकनीक, अब जिले के किसानों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हो रही है मत्स्य विभाग भी अब किसान की इस कोशिश की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

मछली पालन का बनाया अनोखा रिकॉर्ड
हरदोई जिले के तहसील व कस्बा क्षेत्र की रहने वाली राजकुमारी एक घरेलू कामकाजी महिला है। वह हाउसवाइफ होने के साथ-साथ एक उन्नतशील मछली पालक किसान भी है। राजकुमारी ने बताया कि उनके परिवार में काफी समय से तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। इस तरीके से अच्छी मछली का पालन नहीं हो पा रहा था। कोरोना काल में उन्होंने यूट्यूब पर Biofloc Fish Farming के विषय में जानकारी प्राप्त की थी और उसके बाद में मत्स्य विभाग से इस विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के बाद इस व्यवसाय के लिए अप्लाई कर दिया था।

एक साल में 10 कुंतल मछली की निकासी
हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र की अनुभवी मछली पलक राजकुमारी ने बताया कि 10 हजार लीटर के घनत्व वाली टंकी के निर्माण के लिए करीब 30 हजार रुपये का खर्च आता है। इस तकनीक से मछली पालन करने से 1 साल में करीब 10 कुंतल स्वस्थ मछली की निकासी होती है। इस मछली पालन में बायोफ्लॉक नाम के बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। इस टैंक में 5 महीने में एक बार पानी का बदलाव किया जाता है। इस मछली पालन की अनोखी तकनीक के जरिए कॉमन कार्प, कोई कार्प, देसी मांगुर, सिंघी और पाब्दा आदि कई प्रजाति की मछली का पालन किया जा सकता है।

अनुदान की स्कीम का फायदा ले रहे हैं मछली पालक
हरदोई के जिला मत्स्य अधिकारी धर्मराज चौहान बताया कि जिले के मछली पालकों को राज्य तथा केंद्र सरकार के द्वारा मछली पालन करने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ अनुदान की भी स्कीम है। जिले में बड़ी संख्या में मछली पालक किसान इस अनुदान की स्कीम का फायदा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर जिला अधिकारी के द्वारा उत्तम मछली पलक किसानों को सम्मानित भी किया जाता रहता है। हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि हरदोई जनपद में बड़ी संख्या में मछली पालन के नए तरीके ईजाद किया जा रहा है। जिससे किसानों को मछली पालन के जरिए आमदनी तो हो ही रही है, मछली निर्यात से देश और प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। मछली पालन पर्यावरण की संतुलन के लिए भी लाभकारी है।  

Also Read