Hardoi News : पेट्रोल पंप की मशीन से अचानक निकलने लगा धुआं, मचा हड़कंप

UPT | घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर पहुंची दमकल टीम

Aug 21, 2024 22:42

हरदोई में बुधवार सुबह सिनेमा चौराहा स्थित आबिद पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते समय अचानक मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार सुबह सिनेमा चौराहा स्थित आबिद पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते समय अचानक मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे धुआं निकलने लगा और हड़कंप मच गया।
    धुआं निकलते देखकर लगी तमाशबीनों की भीड़  सूचना फैलते ही पंप के आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी धुएं को देखकर घबरा गए और पंप को छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि, कुछ बहादुर कर्मियों ने मौके पर उपस्थित अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर धुएं पर काबू पाया और आग को बुझा दिया।   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम  दमकल विभाग को जैसे ही मामले की जानकारी मिली वे तुरंत अपनी गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने मशीन खोलकर जांच की। लेकिन आग और धुआं कुछ भी नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हुआ होगा, लेकिन तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।   सुबह तक मशीन सही हालत में थी  पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर कई वर्षों से वह काम कर रहे हैं लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं देखी थी। सुबह तक मशीन सही हालत में थी। लेकिन अचानक क्या हुआ इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है। हरदोई शहर में दमकलकर्मियों की सजगता और सूझबूझ के चलते एक बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया है।

Also Read