Hardoi News : मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर हुआ बवाल, मारपीट और पत्थरबाजी के बाद गांव में पुलिस तैनात

UPT | गांव में पथराव करते उपद्रवकारी

Jun 15, 2024 19:07

बेनीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणमल निवासी सूरज मिश्रा अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में नाली से उसने बाइक निकाली। जिससे कीचड़ उछलकर फैजल के ऊपर पड़ गया। इसके बाद...

Short Highlights
  • मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर हुआ बवाल
  • दोनो पक्षों से कई लोग हुए घायल
  • मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi News (Adarsh Tripathi) : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में बाइक निकालने पर एक युवक के ऊपर कीचड़ पड़ गया। जिसके बाद दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। पथराव के दौरान दो समुदायों के एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कोथावां में भर्ती कराया। जिनकी गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
दोनों पक्षों से जमकर चले ईंट-पत्थर बेनीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणमल निवासी सूरज मिश्रा अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में नाली से उसने बाइक निकाली। जिससे कीचड़ उछलकर फैजल के ऊपर पड़ गया। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। फिर क्या था कि बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोथावां में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उनका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। दो समुदायों के विवाद को देखकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
मौके पर भारी पुलिस तैनात एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कल्याणमल में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें ईंट-पत्थर चलने से एक दर्जन लोग घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए सीएचसी कोथावां में भर्ती कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read