हरदोई पुलिस का खुलासा : दुष्कर्म में असफल होने पर चाचा ने की थी 8 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या 

UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Jun 23, 2024 23:35

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के कलयुगी चाचा ने 8 साल की मासूम बच्ची की...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के कलयुगी चाचा ने 8 साल की मासूम बच्ची की नाक मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा की गई तहकीकात के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पहले तो मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके बाद उसकी नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। 

मासूम से दुष्कर्म में नाकाम होने पर की थी हत्या 
हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि हरदोई के थाना टडियावां क्षेत्र में 19 तारीख को एक मासूम बच्ची के गुम होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। 20 तारीख की सुबह गन्ने के खेत में गन्ने की पत्तियों के नीचे बच्ची की डेड बॉडी पाई गई थी। पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर खोजबीन शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में मिले सबूत के आधार पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह घटना खोलने में सफलता मिली है।

शराब पीने के बाद दिया था घटना को अंजाम 
अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि बच्ची घर से महुआ बीनने के लिए निकली हुई थी। वहीं पास के बाग में आरोपी चाचा शराब पी रहा था। बच्ची को अकेला देखकर उसने उसके साथ में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसमें असफल होने पर उसने बच्ची का नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Also Read