हरदोई में बड़ा सड़क हादसा : तांगे से टकराई बाइक, दुर्घटना में मां की मौत, बेटा घायल

UPT | सीएचसी पर रवि का इलाज किया गया।

Jun 20, 2024 23:00

हरदोई में सनीता पत्नी स्व. महेश निवासी ग्राम बरखेड़िया थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी दो दिन पहले पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय में अपने दामाद संतोष पुत्र सान्नू के घर बेटी से मिलने आई थी। गुरुवार को महिला अपने बेटे रवि के साथ बाइक से अपने घर वापस जा रही थी।

Hardoi News : हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में गोपालपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक तांगे से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से नजदीकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला पाली में अपनी बेटी के घर आई थी। वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गई। 

हरदोई में सनीता पत्नी स्व. महेश निवासी ग्राम बरखेड़िया थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी दो दिन पहले पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय में अपने दामाद संतोष पुत्र सान्नू के घर बेटी से मिलने आई थी। गुरुवार को महिला अपने बेटे रवि के साथ बाइक से अपने घर वापस जा रही थी। तभी पाली शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रहे एक तांगे से बाइक टकरा गई। जिसमें रवि को मामूली चोटें आईं जबकि सनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर ने सनीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। हरदोई के पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। 

Also Read