Hardoi News : समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं, अफसरों को दिए ये निर्देश...

UPT | समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की समस्याएं।

Jun 22, 2024 16:37

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना टड़ियावां में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जन समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के निस्तारण करने के लिए...

Short Highlights
  • भूमि विवाद निस्तारण के लिए मौके पर भेजी गईं टीमें।
  • पुलिस प्रशासन जनता की हर समस्या के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध।
  • जनसमस्याओं को सुनकर डीएम और एसपी ने दिए निर्देश।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना टड़ियावां में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जन समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व 
और अभिलेख विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

भूमि विवाद के निस्तारण के लिए भेजी गईं टीमें 
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आज टड़ियावां में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद से संबंधित शिकायतें आईं थीं, जिन्हें सुनने के बाद मौके पर राजस्व विभाग व पुलिस की टीमों को भेजकर उनका निस्तारण कराया गया। क्षेत्रीय हलका इंचार्ज और लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीन विवाद को गंभीरता से लेते हुए उनका तुरंत निस्तारण करें। 

समस्या समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध
पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि जनपद के समस्त थानों पर जमीन विवादों का तुरंत निस्तारण कराया गया है। समाधान दिवस में ज्यादातर भूमि राजस्व संबंधी विवाद आते हैं। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं। जनता की समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर थाना समाधान दिवस में पहुंच रहे हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है।

Also Read