यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन पर छूट के लिए आवेदन शुरू : 50 हजार लोगों को सरकार देगी 20 लाख तक की सब्सिडी, ऐसे ले सकते हैं फायदा

UPT | electric vehicles

Sep 04, 2024 17:20

उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5 हजार और चार पहिया वाहन खरीदने पर ₹1 लाख की सब्सिडी ...

Lucknow News : अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको डीजल-पेट्रोल वाहन की जगह इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की तरफ सोचने चाहिए। ऐसा हम आपको इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर दे रही है, भारी छूट। जी हां उत्तर प्रदेश में आप EV खरीदने पर 5 हजार से लेकर 20 लाख तक की सब्सिडी पा सकते है।
20 लाख तक की सब्सिडी
उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5 हजार और चार पहिया वाहन खरीदने पर ₹1 लाख की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। वहीं ई-गुड्स कैरियर पर एक लाख और ई-बस गैर सरकारी खरीदने पर 20 लाख रुपये की सब्सिडी सरकार दे रही है।



23 अक्टूबर के बाद मिलेगा सुविधा का लाभ
बता दें सरकारी द्वारा दी जा रही सब्सिडी वाली सुविधा का लाभ उठाने के लिए 23 अक्टूबर, 2023 के बाद EV खरीदने वाले लोग https://upevsubsidy.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हजारों वाहनों की हो चुकी है बिक्री
इलेक्ट्रिक वाहन पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चलते हजारों वाहनों की बिक्री हो चुकी है। साल 2024 में ही अप्रैल से जुलाई के बीच 7,748 वाहन और अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच 82,093 EV बिक्री हो गई।

Also Read