इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी : रजनी से सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

UPT | तीज क्वीन विजेता रजनी शुक्ला।

Aug 12, 2024 23:41

इंदिरानगर में सोमवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी शुक्ला को तीज क्वीन का खिताब मिला।

Lucknow News : इंदिरानगर में सोमवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी शुक्ला को तीज क्वीन का खिताब मिला। कार्यक्रम में समाज की कई प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया और तीज के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य से हुई, जिसका संचालन अनुराधा शुक्ला ने किया। तीज क्वीन की प्रतियोगिता में रजनी शुक्ला ने अपनी सुंदरता, व्यक्तित्व और पारंपरिक परिधानों की अद्वितीय प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया।

महिला सशक्तीकरा पर दिया जोर
रजनी शुक्ला ने तीज क्वीन का खिताब प्राप्त करने पर कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इसे उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं जो समाज में अपनी पहचान बना रही हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान की पहचान के महत्व पर जोर दिया।

अनुपमा सेकेण्ड विनर
इस प्रतियोगिता में अनुपमा सिंह को सेकेण्ड विनर और मनी गुप्ता को थर्ड विनर घोषित किया गया। कार्यक्रम में अल्का, इंदु, नितिका, मीनाक्षी, पारुल और नीलम ने रजनी शुक्ला की इस उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के बीच उपहार वितरण के साथ हुआ, जिससे इस यादगार आयोजन को और भी खास बना दिया।

Also Read