महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी : शिष्यों के साथ अयोध्या रवाना

UPT | महंत नृत्य गोपाल दास

Sep 11, 2024 16:36

महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने शिष्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान उनकी सभी जांच की रिपोर्ट से संतुष्ट होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Lucknow News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार होने के बाद बुधवार को उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। महंत नृत्य गोपाल दास जब अयोध्या से मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए थे, तब उन्हें यूरिन की समस्या और भोजन नहीं कर पाने की शिकायत थे। इसके बाद से डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। इलाज के बाद उन्हें काफी आराम मिला है।

हेल्थ रिपोर्ट की जांच के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज
महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने शिष्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान उनकी सभी जांच की रिपोर्ट से संतुष्ट होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। महंत नृत्य गोपाल दास इससे पहले भी मेदांता अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 86 वर्षीय महंत को अत्यधिक उम्र के कारण विभिन्न समस्याओं को लेकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बार भी तबीयत खराब होने पर उन्हें अयोध्या से मेदांता अस्पताल लाया गया। महंत की सेहत खराब होने की जानकारी मिलते ही अयोध्या से देश भर के साधु-संत उनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे थे।

आईसीयू में चिकित्सकों की टीम कर रही थी निगरानी
प्रदेश सरकार की ओर से भी महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत की जानकारी की जा रही थी। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी सोमवार को मेदांता जाकर महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना। अपर्णा यादव ने उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अस्पताल के आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन समेत यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। मेदांता के आईसीयू इंचार्ज डॉ. दिलीप दुबे के नेतृत्व में उनका इलाज किया जा रहा था। महंत नृत्य गोपाल दास को अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया था। इस वजह से उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद इलाज से उनकी सेहत में सुधार नजर आया। वहीं इंफेक्शन कंट्रोल हुआ। इसके बाद वह बातचीत करने की स्थिति में आए।

इस वजह से किया गया था भर्ती
डॉ. दिलीप दुबे ने बताया कि यूरिन इंफेक्शन और कमजोरी की वजह से महंत नृत्य गोपाल दास की समस्या बढ़ गई थी। मेदांता अस्पताल में पहले भी उनका इलाज किया गया था। यहां इलाज के बाद उन्हें आराम मिल जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इस वजह से उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Also Read