Lucknow News : महंत नृत्य गोपाल दास की हालत अभी भी नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

UPT | मेदांता अस्पताल में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक।

Sep 09, 2024 17:33

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मेदांता अस्पताल ने महंत नृत्य गोपाल दास का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

Lucknow News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मेदांता अस्पताल ने महंत नृत्य गोपाल दास का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनकी हालत नाजुक है।

हालत अभी भी गंभीर
सोमवार दोपहर अस्पताल से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल ही हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार देर शाम को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। यूरिन पास करने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आईसीयू में भर्ती
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत का इलाज कुछ दिन से ग्वालियर में चल रहा था। उन्हें यूरिन और कम आहार लेने की समस्या के कारण भर्ती किया गया है। उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में विशेषज्ञों की टीम आईसीयू में भर्ती महंत के बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है।

चार साल से चल रहा इलाज
महंत नृत्य गोपाल दास (86 वर्ष) की चार साल से तबीयत खराब चल रही है। यूरिन की समस्या और भोजन न कर पाने की शिकायत को लेकर उनका इलाज किया जा रहा है। वह 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या से मथुरा गए थे। वहां से भक्तों से मिलने के बाद ग्वालियर चले गए थे। जहां तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार न होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कई बार मेदांता में भर्ती कराया जा चुका है।

Also Read