समाजवादी पार्टी : मनोज सिंह चौहान बने सपा के प्रदेश सचिव, अखिलेश यादव का किया धन्यवाद 

UPT | मनोज सिंह चौहान

Mar 29, 2024 16:24

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं नोएडा महानगर संगठन का आभार।

Short Highlights
  • पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा : मनोज सिंह चौहान
  • मनोज युवजन सभा के प्रदेश सचिव, नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अपने संगठन में भी जरुरी बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में सपा ने गौतमबुद्धनगर के रहने वाले मनोज चौहान को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का पद दिया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया।
 
क्षत्रिय समाज में अपना प्रभाव रखने वाले मनोज सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सचिव पद पर मनोनीत किया है। सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से पार्टी के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी मनोज सिंह चौहान पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव, नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

जिम्मेवारी देने के लिए पार्टी का आभार : मनोज सिंह चौहान
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं नोएडा महानगर संगठन का आभार। साथ ही उन्होंने आगे जोड़ा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

Also Read